April 18, 2026 4:59 pm

गायों की दुर्दशा पर भड़के योगी ने करा दी डॉक्टर को जेल

Picture of News9india

News9india

Share:

पुलिस हिरासत में डॉ0 हरपाल सिंह. Pic: Internet

Meerut: मेरठ के परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों की मौत और बदहाली के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पूर्व प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 12 जुलाई को गोशाला की दयनीय स्थिति और पांच गोवंशों की मौत का वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू हुई। डीएम डॉ. वीके सिंह व नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने प्रकरण की अलग-अलग दो कमेटी बनाकर जांच कराई थी। जांच में डॉ. हरपाल सिंह को गोवंशों की देखभाल में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाया गया। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और सरकारी धन के गबन के आरोप में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक मामला पहुंचा और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने के निर्देश प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा किए गए.

डॉ. हरपाल सिंह और गोशाला के केयर टेकर भारत कुमार के खिलाफ गोवंशों की दुर्दशा करने, सरकारी संपत्ति का गबन करने, दायित्व का उल्लंघन करने के आरोप में सिविल लाइन थाने में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। गोशाला के पूर्व केयरटेकर भारत कुमार फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। 10 कर्मचारियों को हटाया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम ने दो आउटसोर्सिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। संपत्ति गबन से जुड़े सुबूत भी जुटाए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें