April 18, 2026 4:51 pm

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में आखिर क्यों किया गया MCD का बुलडोजर एक्शन

Picture of News9india

News9india

Share:

New Delhi: दिल्ली के ऐतिहासिक तुर्कमान गेट इलाके में MCD की डेमोलिशन ड्राइव ने तनाव पैदा कर दिया. फेज-ए-इलाही मस्जिद के पास रमलीला मैदान से सटे क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाए गए, जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया. यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के 12 नवंबर 2025 के आदेश पर आधारित थी, जो एक एनजीओ की याचिका पर दी गई थी. याचिका में आरोप लगाया गया था कि रमलीला मैदान से सटे क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हो रहा है, जो सार्वजनिक भूमि पर है. MCD और PWD को कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि इन अनधिकृत संरचनाओं को हटाया जाए. अधिकारियों के मुताबिक, डेमोलिशन ड्राइव 6 जनवरी की रात करीब 1 बजे शुरू हुई और सुबह 7 बजे तक चली, जिसमें कई बुलडोजर और मशीनरी का इस्तेमाल किया गया. इलाके के निवासियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी. इसमें कम से कम 5 पुलिसकर्मी घायल हुए. पुलिस अब ड्रोन और CCTV फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान करके कार्रवाई करेगी.

Leave a Comment

और पढ़ें