July 29, 2026 3:53 am

नोएडा की DM IAS मेधा रूपम ने क्यों किया X अकाउंट निष्क्रिय?

Picture of News9india

News9india

Share:

नोएडा का जिलाधिकारी 2014 बैच की IAS अधिकारी मेधा रूपम.

Noida: गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की तेज-तर्रार जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा का कारण उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अकाउंट अस्थायी रूप से निष्क्रिय करना है. माना जा रहा है कि ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचनाओं के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है. हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान मेधा रूपम या उनके कार्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया है.
2014 बैच की IAS अधिकारी मेधा रूपम को 29 जुलाई 2025 को नोएडा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था. वह गौतमबुद्ध नगर की पहली महिला DM हैं और अपने कड़े प्रशासनिक रवैये और जनता के बीच सक्रियता के लिए जानी जाती हैं. इससे पहले वह कासगंज की DM थीं और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं. वह 24 फरवरी 2023 से जून 2024 तक प्राधिकरण में तैनात रहीं. उनके अच्छे कार्यों को सराहना मिली है.
मेधा रूपम के पिता IAS ज्ञानेश कुमार भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं. मेधा रूपम स्वयं एक राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर रह चुकी हैं, जिन्होंने केरल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं. उनके प्रशासनिक करियर में बरेली, मेरठ, उन्नाव, हापुड़ और कासगंज जैसे जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं. नोएडा में उनकी नियुक्ति के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, उनके X अकाउंट के निष्क्रिय होने से कई सवाल उठ रहे हैं. क्या यह ट्रोल्स के दबाव का नतीजा है, या इसके पीछे कोई अन्य प्रशासनिक या व्यक्तिगत कारण है? इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. यह कदम शायद सोशल मीडिया के दबाव से बचकर अपने कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति हो सकती है.

Leave a Comment

और पढ़ें