April 18, 2026 5:00 pm

अंबानी परिवार की संपत्ति अदाणी से दोगुनी, ₹28 लाख करोड़ के साथ देश के सबसे अमीर

Picture of News9india

News9india

Share:

Mumbai: हुरून और बार्कलेज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर कारोबारी घराना बन गया है, जिसकी कुल संपत्ति ₹28 लाख करोड़ तक पहुंच गई है. यह राशि गौतम अदाणी के परिवार की संपत्ति से दोगुनी है, जो ₹14.01 लाख करोड़ आंकी गई है. रिपोर्ट में बताया गया कि देश के शीर्ष 300 परिवारों की कुल संपत्ति ₹140 लाख करोड़ से अधिक है, जो देश की जीडीपी के 40% से भी ज्यादा है, जिसमें अकेले अंबानी परिवार की हिस्सेदारी 12% है. पिछले एक साल में अंबानी परिवार की संपत्ति में 10% की वृद्धि हुई, जिससे उन्होंने अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी. अदाणी परिवार, जो पहली पीढ़ी के उद्यमियों में सबसे मूल्यवान कारोबार का मालिक है, ने भी अपनी स्थिति मजबूत की। इसके अलावा, कुमार मंगलम बिड़ला परिवार की संपत्ति 20% बढ़कर ₹6.47 लाख करोड़ और जिंदल परिवार की 21% उछाल के साथ ₹5.70 लाख करोड़ हो गई. वहीं, बजाज परिवार की संपत्ति में 21% की कमी से वे चौथे स्थान पर खिसक गए. रिपोर्ट में उल्लेख है कि इन 300 परिवारों ने पिछले साल प्रतिदिन औसतन ₹7,100 करोड़ की संपत्ति अर्जित की, और अब 161 परिवारों की संपत्ति ₹8,700 करोड़ से अधिक हो गई है.

Leave a Comment

और पढ़ें