April 18, 2026 6:40 pm

मुख्यमंत्री योगी से मिले सुभारती के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण

Picture of News9india

News9india

Share:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुस्तक भेंट करते डॉ. अतुल कृष्ण.

Lucknow: शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखने वाले सुभारती समूह के संस्थापक डॉ0 अतुल कृष्ण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की. मुलाकात के दौरान डॉ0 अतुल कृष्ण ने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा लिखी पुस्तकों की प्रतियां भेंट कीं. इन पुस्तकों में आधारशिला और जीवन तरंगनी शामिल रहीं. मुख्यमंत्री और डॉ0 अतुल कृष्ण के बीच सकारात्मक वार्तालाप हुआ. उल्लखेनीय है कि डॉ0 अतुल कृष्ण द्वारा स्थापित सुभारती समूह न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अपनी खास पहचान बना चुका है. लाखों छात्र छात्राएं सुभारती यूनिवर्सिटी के विभिन्न डिपार्टमेंट में शिक्षा लेते हैं इसके साथ ही लाखों मरीज सुभारती मेडिकल कालेज और हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ भी लेते हैं. बड़ी बात यह है कि कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज को भी सुभारती ग्रुप ने सुलभ बनाया है. रेडिएशन और पैट सिटी जैसी सुविधाओं के लिए अब पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ता, यह सब अब सुभारती में ही मौजूद हैं. डॉ0 अतुल कृष्ण की स्वस्थ सोच ने इतना बड़ा एम्पायर बना दिया.

Leave a Comment

और पढ़ें