July 29, 2026 2:56 am

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रात को ड्रोन मंडराने का रहस्य, मिले कबूतर ड्रोन

Picture of News9india

News9india

Share:

New Delhi: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अब उत्तराखंड के कई इलाकों में रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी उड़ती वस्तुओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, गाजियाबाद से लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर, बाजपुर और रामनगर तक, ग्रामीणों का कहना है कि रात में ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे चोरी और जासूसी की आशंकाओं ने दहशत फैला दी. इस बीच, ड्रोन की इन रहस्यमयी उड़ानों ने न केवल ग्रामीणों में डर पैदा किया है, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक नई चुनौती खड़ी कर दी है. कई गांवों में लोग लाठी-डंडों के साथ रातभर पहरेदारी कर रहे हैं, और कुछ जगहों पर अफवाहों के चलते निर्दोष लोगों पर हमले भी हो रहे हैं. पुलिस ने इन घटनाओं की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि ये ड्रोन किसी संगठित गिरोह या आपराधिक गतिविधि से जुड़े हैं. मुजफ्फरनगर में पुलिस ने खुलासा किया कि कुछ लोग मौज-मस्ती के लिए कबूतरों के पैरों पर लाइट बांधकर उड़ा रहे थे, जिसे लोग ड्रोन समझ बैठे. कुछ जगहों पर जांच में टॉय हेलीकॉप्टर भी मिले जिन्हें शरारती तत्व ड्रोन बताकर उड़ा रहे थे. ड्रोन की इन रहस्यमयी उड़ानों ने न केवल ग्रामीणों में डर पैदा किया है, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक नई चुनौती खड़ी कर दी. अधिकारियों ने यह साफ कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के विरूद्व दर्ज की जाएगी. कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत 112 पर संपर्क करें.

Leave a Comment

और पढ़ें