April 18, 2026 6:46 pm

बिजनौर के नायब तहसीलदार ने खुद को ही शू,ट किया, वजह बनी राज

Picture of News9india

News9india

Share:

Bijnor: बिजनौर की सदर तहसील के नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने अपने सरकारी आवास में खुद ही दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके द्वारा इस तरह का कदम उठाने से हड़कंप मच गया और जिलाधिकारी व एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह का कदम उठा देंगे.
दरअसल राजकुमार चौधरी बागपत जिले के कुरड़ी नांगल गांव के रहने वाले थे. राजकुमार अपनी पत्नी 2 बेटियों और माता पिता के साथ बिजनौर कलेक्ट्रेट के पीछे ऑफीसर कालोनी में रहते थे. राजकुमार नजीबाबाद और नगीना तहसील में भी पोस्टिंग रहे थे. साल 2014 में उनकी सरकारी नौकरी लगी थी और बाद में उनका प्रमोशन हुआ. 3 सितंबर की सुबह राजकुमार प्रयागराज से बिजनौर आए थे. वह प्रयागराज सरकारी काम से गए हुए थे. उसके बाद वह अपने कमरे में गए और उन्होंने लाइंसेंसी शस्त्र के जरिए खुद दुनिया को अलविदा कर दिया. परिवार के शोर मचाने पर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया. बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, एएसपी संजीव बाजपेयी और एसडीएम रितू रानी भी मौके पर पहुंची. राजकुमार ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह परिवार नहीं जानता. असल कारणों को पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहराई से जांच करेगी.

Leave a Comment

और पढ़ें