April 18, 2026 4:51 pm

केजीएमयू धर्मांतरण मामला: लव जिहाद का आरोप, डॉक्टर फरार, पीड़िता ने CM योगी से की मुलाकात

Picture of News9india

News9india

Share:

Luckhnow (News Desk): लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण और यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया. पैथोलॉजी विभाग की पश्चिम बंगाल मूल की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज उद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक ने शादी का झांसा देकर खुद को अविवाहित बताया और शारीरिक संबंध बनाए, फिर धर्म परिवर्तन इस्लाम में का दबाव बनाया मना करने पर निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया और मानसिक प्रताड़ना दी, जिसके कारण पीड़िता ने दिसंबर में सुसाइड अटेम्प्ट किया. मामला CM पोर्टल और राज्य महिला आयोग तक पहुंचा. जून-जुलाई 2025 में दोनों की दोस्ती हुई. पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने शर्त रखी कि पहले इस्लाम कबूल करो. सितंबर 2025 में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले ही फरवरी 2025 में एक अन्य हिंदू लड़की का धर्मांतरण कराकर शादी कर चुका है. KGMU ने 5 सदस्यीय कमिटी बनाई (बाद में रिटायर्ड IPS और महिला डॉक्टर शामिल), 7 दिन में रिपोर्ट मांगी। VC ने कैंपस में धार्मिक सभाएं रोकने के आदेश दिए. बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद और धर्मांतरण गिरोह का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया, VC का पुतला फूंका.

Leave a Comment

और पढ़ें