July 29, 2026 3:50 am

अलीगढ़ में भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला, इलाके में सनसनी

Picture of News9india

News9india

Share:

कार पर गोलियों के निशान व मृतक बीजेपी नेता. Pic: Social Media

Aligarh, UP: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में 26 जुलाई सुबह करीब 9:30 बजे भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने तालानगरी इलाके में उनकी क्रेटा कार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. सोनू को सात गोलियां लगीं, जिनमें चार सीने और सिर में लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सोनू चौधरी भाजपा सांसद सतीश गौतम के करीबी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष थे. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने कार रोककर सोनू से बातचीत की और फिर गोलियां बरसाईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने चार खोखे बरामद किए. घटना के पीछे पुरानी रंजिश, प्रॉपर्टी विवाद या महिला से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस जांच में कई पहलू शामिलपुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, प्रॉपर्टी विवाद, सियासी प्रतिद्वंद्विता और हाल ही में एक महिला से जुड़े विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है पुलिस ने चार खोखे बरामद किए और तीन टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सांसद सतीश गौतम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोनू चौधरी के भाई की भी करीब 10 साल पहले हत्या हुई थी. विपक्ष ने उठाए सवालइस घटना के बाद विपक्षी दलों ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए.

Leave a Comment

और पढ़ें