April 18, 2026 4:58 pm

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को अब नई दिशा देंगे नए वीसी IAS नंद किशोर कलाल

Picture of News9india

News9india

Share:

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को नई दिशा की उम्मीदः चार्ज ग्रहण करते नए वीसी नंद किशोर कलाल.

Ghaziabad (UP): उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया प्रशासनिक फेरबदल के तहत नंद किशोर कलाल ने शासनादेश के अनुपालन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष (वीसी) का पदभार संभाल लिया. नंद किशोर कलाल रामपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रहे. उन्होंने पिछली जिम्मेदारी से मुक्त होकर गाजियाबाद पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. शासन के विशेष सचिव विजय कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनहित में नंद किशोर कलाल को वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए जीडीए के उपाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है. यह तबादला मेरठ के कमिश्नर, विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों सहित 46 आईएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर फेरबदल का हिस्सा है. पूर्व वीसी अतुल वत्स की जगह पदभार संभालने के बाद नंद किशोर कलाल ने बातचीत में कहा कि “गाजियाबाद जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में विकास कार्यों को गति प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी. जीडीए के माध्यम से आवासीय, वाणिज्यिक और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स को पारदर्शी और कुशल तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा.” उन्होंने रामपुर में अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी विकास के बीच तालमेल स्थापित करने का उनका अनुभव यहां उपयोगी साबित होगा. इस नियुक्ति से जीडीए में नई ऊर्जा की उम्मीद की जा रही है. कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अब मजबूती मिलेगी.  मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले नंद किशोर कलाल 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. नंद किशोर कलाल की नियुक्ति से स्थानीय निवासियों में सकारात्मक संदेश गया है. बड़ी बात यह भी है कि प्राधिकरण कर्मी भी उनके आने पर अधिक खुशी जाहिर कर रहे हैं.

Leave a Comment

और पढ़ें