Meerut: मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) को अब नए चीफ इंजीनियर के रूप में एक नया अनुभवशील नेतृत्व मिला है. नए चीफ इंजीनियर मानवेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने अपने पहले ही बयान में मेरठ के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की. मानवेंद्र सिंह इससे पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) में तैनात रह चुके हैं, जहां उन्होंने शहर के कई विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाई. अब वह अपने उस अनुभव का उपयोग मेरठ के इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी योजनाओं को नई दिशा देने में करना चाहते हैं. एक मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ के बारे में उन्होंने काफी सुना था. यहां आकर उन्हें अच्छा लगा. बहुत तेजी से विकसित शहरों की सूची में शामिल है. नमो भारत ट्रेन देने वाली आरआरटीएस (RRTS) जैसी परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद की दूरी कम समय में पूरी हो रही है. यह विकास के लिए अच्छी बात है. मूलरूप से यूपी के गोरखपुर के रहने वाले मानवेंद्र सिंह के प्रदेश के कई महत्वपूर्ण प्राधिकरणों में रह चुके हैं. अभी वह गाजियाबाद से ट्रांसफर होकर मेरठ विकास प्राधिकरण आए हैं. वह लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर भी तैनात रह चुके हैं.




































