April 18, 2026 4:59 pm

मेरठ को आधुनिक 2,517 करोड़ की इंटीग्रेटेड न्यू टाउनशिप की सौगात, CM योगी आदित्यनाथ ने किया शिलान्यास

Picture of News9india

News9india

Share:

Foundation stone laid by Yogi Adityanath New Township in Meerut

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले को अब स्मार्ट और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक नई पहचान मिल गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत एक भव्य समारोह में 2,517 करोड़ रुपये की लागत वाली एक अत्याधुनिक प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमि पूजन/शिलान्यास किया. 295 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली यह परियोजना मेरठ को आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक सुविधाओं का एक आधुनिक केंद्र बनाएगी, जिसे राज्य के विकास और आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस परियोजना का उद्देश्य मेरठ में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और निवासियों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. मेरठ जैसे शहरों में इंटीग्रेटेड टाउनशिप से न केवल आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि यह क्षेत्र आत्मनिर्भरता की मिसाल भी बनेगा. ” इस टाउनशिप में आधुनिक आवास, वाणिज्यिक केंद्र, स्कूल, अस्पताल और हरे-भरे पार्क शामिल हैं, जो इसे एक समग्र शहरी विकास मॉडल के रूप में स्थापित करेंगे। उद्घाटन समारोह में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से हज़ारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही, सीएम ने मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लिए अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की, जिसमें सड़क विस्तार और बुनियादी सुविधाओं में सुधार शामिल हैं. इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ नीति पर भी प्रकाश डाला, जिसमें निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि मेरठ जैसे शहर अब औद्योगिक और शहरी विकास के केंद्र के रूप में उभर रहे हैं. हमारी पहचान विकास की है, खुशहाली की है, समृद्धि की है.

Leave a Comment

और पढ़ें