April 18, 2026 8:15 pm

यूट्यूबर से मांगी 5 करोड़ रूपए की रंगदारी, पहले बिश्नोई अब भाऊ गैंग

Picture of News9india

News9india

Share:

Dehradun: ज्यादा चर्चित होना और अपनी चीजों को ज्यादा से ज्यादा दिखावा करना भी जैसे कई बार मुसीबत कर कारण बन जाता है. यूट्यूबर सौरभ जोशी के मामले में लोग यही मान रहे हैं, क्योंकि लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाले सोरभ जोशी से 5 करोड़ रूप्ए की रंगदारी मांग ली गई पहले लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर उनसे ढाई करोड़ रूपए की डिमांड की गई थी. एक साल में यूट्यूबर सेे दूसरी बार रंगदारी मांगी गई है.
दरअसल उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले 25 साल के यूटयूबर सोरभ जोशी लाइफस्टाइल, ट्रेवल और डेली रूटीन वीडियो बनाते हैं. सोशल मीडिया के जरिए वह लाखों रूपए कमाते हैं. अब उनके पास एक मेल आया जिसमें उनसे 5 करोड़ देने को कहा गया और न देने पर अंजाम भुगतने की बात की गई. मेल करने वाले ने खुद को भाउ गैंग से जुड़ा हुआ बताया. पुलिस ने इस मामल में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है. इससे 10 महीने पहले भी यूटयूबर को लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर 2 करोड़ रूप्ए देने का पत्र भेजा गया था. जिसमें एक युवक को गिरफ्तार किया गया था.

Leave a Comment

और पढ़ें