July 29, 2026 3:54 am

35 लाख दहेज के लिए पत्नी को जलता ताबूत बनाने वाले पति का एनकांटर

Picture of News9india

News9india

Share:

निक्की के लिए न्याय की मांग करते लोग बाएं एनकाउंटर के बाद पति दाएं निक्की.

Input by- Nitin Sabrangi (Sr Journalist)
Noida: एक बार फिर समाज में दहेज ने एक विवाहिता की जिंदगी को लील लिया. दहेज की मांग पूरी न होने पर लालची पति और उसके परिवार ने 28 साल की विवाहिता निक्की को जलता हुआ ताबूत बनाकर हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया. निक्की शादी में स्कार्पियों कार, बुलेट मोटरसाइकिल और कैश दिया गया था, लेकिन दहेज के दानवों को फिर नई कार और 35 लाख रूप्ए नगद चाहिए थे. विवाहित निक्की और उनकी बहन की शादी एक ही परिवार में हुई थी. इस मामले में पति का एनकाउंटर हुआ और बहन व 6 साल का बेटा गवाह बने. निक्की केस की कहानी सोच में डालने वाली है.
दरअसल उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित सिरसा गांव से 21 अगस्त 2025 की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. दादरी क्षेत्र के ही रूपबास गांव की रहने वाली निक्की की शादी दिसंबर 2016 में कासना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी विपिन से हुई थी. परिजनों के अनुसार, शादी में एक स्कार्पियों कार, बुलेट मोटरसाईकिल सहित पर्याप्त दहेज दिया गया था. निक्की ने सोचा था उसकी जिंदगी खुशियों से भार जाएगी लेकिन कुछ ही महीनों में सब बदल गया. निक्की के ससुराल पक्ष की तरफ से कार से लेकर गहनों तक और अंत में 35 लाख रूपए नगद देने की मांग थोप दी गई. निक्की और उसका परिवार लगातार इस बोझ में दबे रहे. मांग पूरी न होने पर निक्की को प्रताड़ित किया जाता था. पीड़ित परिवार ने निक्की के ससुरालियों की मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दे दी लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा. कई बार सामाजिक पंचायतें हुईं, जिसमें कसमे वादे हुए, लेकिन लेकिन आरोपियों पर इसका ज्यादा असर नहीं होता था. निक्की के लिए ससुराल में सबकुछ झेलना उसकी जिंदगी का जैसे एक हिस्सा बन चुका था. निक्की बहन कंचन भी यही सब झेल रही थी.

21 अगस्त की रात निक्की के पति विपिन भाटी ने अपने परिवार के साथ मिलकर निक्की को जलती हुई चिता बना दिया और फरार हो गए. घटना के दौरान निक्की का बेटा और उसकी बहन मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने इस वारदात को देखा.पडोसियों की मदद से निक्की को पहले नोएडा के फोर्टीज ओर फिर बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन निक्की की सांसे थम गई थीं. घटना के बाद इस मामले को लेकर लोग कार्रवाई की मांग के लिए सड़कों पर आ गए. ऐसे वीडियो भी सामने आए जिसमें निक्की के साथ मारपीट होती दिख रही है ओर घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया. निक्की के छ साल के बेटे ने भी बताया किया कैसे क्या हुआ. निक्की के पति, सास ससुर ओर जेठ के विरूद्व एफआईआर दर्ज करायी गई. निक्की के पति विपिन को पकड़ लिया गया. लेकिन जब उसे ले जाया जा रहा था तभी वह एक सब इंस्पेक्टर का शस्त्र लेकर भागने लगा, जवाबी कार्रवाई में उसका एनकाउंटर कर दिया गया.

Leave a Comment

और पढ़ें