October 31, 2026 7:41 pm

देहरादून में सनसनी प्लंबर ने बुजुर्ग दंपति और घरेलू सहायक को पेचकस से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Picture of News9india

News9india

Share:

मीडिया को जानकारी देते एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल व अन्य अधिकारी, नीचे तीनों मृतक.

Input By: Vinod Pundir (Sr. Journalist)

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुलोक कॉलोनी (तपोवन रोड) में 6 अक्टूबर की दोपहर एक बुजुर्ग दंपति और उनकी सहायता के लिए पहुंची महिला की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी प्लंबर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों की पहचान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त रमेश कपूर 80 वर्ष, उनकी पत्नी रजनी कपूर 75 वर्ष और घरेलू सहायक तिलिया देवी उर्फ शीला 48 वर्ष के रूप में हुई.

पुलिस के अनुसार घटना 2:30 से 3 बजे के बीच हुई. आरोपी राजकुमार .मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला. जो करीब पांच साल से देहरादून में रहता है को कपूर दंपति ने बाथरूम और किचन के प्लंबिंग काम के लिए बुलाया था. वह पहले भी उनके यहां काम कर चुका था. काम पूरा होने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हो गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 600 रुपये मांगे, जबकि दंपति 300 रुपये देने को तैयार थे. गुस्से में वह घर से निकला और कुछ देर बाद लौटकर पेचकस से दोनों बुजुर्गों पर हमला कर दिया.शोर सुनकर पड़ोस में काम कर रही तिलिया देवी उर्फ शीला बचाव के लिए दौड़ीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। तीनों को पड़ोसियों ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. मौके से पेचकस और आरोपी के कब्जे से एक सोने की चेन बरामद हुई है. देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि रायपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को अकेले घर की ओर जाते देखा गया. कपूर दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते हैं. रजनी कपूर पूर्व में अंग्रेजी शिक्षिका रही थीं और कैंसर से जूझ रही थीं. तिलिया देवी बिहार की रहने वाली थीं और चार बच्चों की मां थीं. एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के आदेश पर अब बड़ी पहल यह हुई है कि सिनियर सिटीजन का स्थानीय पुलिस विशेष ख्याल रखेगी, इसके लिए उनसे लगाता संपर्क रखा जाएगा.

Leave a Comment

और पढ़ें