June 4, 2026 10:02 pm

सोना हमारी परंपरा और भावनाओं को हिस्साः आकाश गंगा ज्वैलर्स

Picture of News9india

News9india

Share:

Write by- Praveen Mittal

प्रिय भारतीय परिवारों,
सोना हमारी परंपरा, सम्मान और भावनाओं का हिस्सा है और आपकी हर खुशी हर शादी और हर शुभ अवसर में हम सदैव आपके साथ हैं. लेकिन आज वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, विदेशी मुद्रा के दबाव और देशहित को देखते हुए एक विचार हम आपके सामने विनम्रता से रखना चाहते हैं. यदि विवाह या पारिवारिक अवसरों में कुछ आभूषणों के लिए आप Silver Jewellery को भी अपनाएँ तो यह केवल एक फैशन विकल्प नहीं बल्कि देशहित में एक समझदारी भरा कदम भी हो सकता है. आज चांदी में इतने सुंदर, रॉयल और आधुनिक डिज़ाइन उपलब्ध हैं कि कई बार वे देखने में सोने के आभूषणों के समकक्ष प्रतीत होते हैं.. विशेष रूप से Bridal, Partywear और Occasion Jewellery में Silver एक शानदार विकल्प बनकर उभर रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात:-
1- सोने की तुलना में चांदी की लागत बहुत कम होती है.
2- जहाँ ₹100 का Gold import देश पर भारी विदेशी मुद्रा दबाव डालता है, वहीं उसी अनुपात में Silver पर खर्च कहीं कम प्रभाव डालता है.
3- इससे देश की विदेशी मुद्रा बचाने में भी सहायता मिल सकती है और विश्वास के लिए आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि हमारे यहाँ तैयार Silver Jewellery पूरी तरह Real Silver में होती है. कई डिज़ाइनों में लगभग 80% तक Buyback Guarantee उपलब्ध है. यदि कोई आभूषण ₹100 में लिया गया है, तो उसे लगभग ₹80 तक वापस किया जा सकता है (डिज़ाइन एवं शर्तों अनुसार).यदि भविष्य में चांदी का भाव बढ़ता है तो उसका लाभ भी ग्राहक को मिलता है. यह केवल फैशन नहीं, बल्कि Value + Beauty + Security का संयोजन है. हम यह नहीं कह रहे कि सोना छोड़ दीजिए. सोना भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, लेकिन यदि कुछ अवसरों पर चांदी को अपनाया जाए, तो परिवार का बजट संतुलित रहेगा डिज़ाइन और शान बनी रहेगी और देश की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा. सही मायने में देखा जाए तो देशहित में समझदारी भी एक आभूषण है.

Leave a Comment

और पढ़ें