Meerut (UP): मेरठ के प्रसिद्व लोकप्रिय हॉस्पिटल में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवनरक्षा के लिए अब मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शालीमार बाग की तरफ से भी ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गईं. यह सेवाएं खुद मैक्स हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉली विभाग के कंसल्टेंट और यूनिट हेड डॉ0 अभिनव नरवरिया देंगे. लोगों की बदलती जीवनशैली के बीच चिकित्सा सेवाओं के लिए मेरठ में इसे बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि दिल्ली की सेवाएं अब उन्हेें अपने ही शहर में बहुत आसानी से मिल जाएंगी. यह घोषणा संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता में लोकप्रिय हॉस्पिटल के निदेशक डॉ0 रोहित रविन्द्र और डॉ0 अभिनव नरवरिया ने की.
दरअसल लोकप्रिय हॉस्पिटल की गिनती मेरठ के नामी हॉस्पिटल में की जाती है. होटल हॉरमोनी इन में प्रेस वार्ता के दौरान मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड डॉ0 अभिनव नरवरिया ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहतर परिणामों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि समय पर डायग्नोसिस सफल उपचार का एक अहम आधार होता है. शुरुआती पहचान और समय पर इलाज से सर्वाइवल रेट में काफी सुधार होता है और मरीजों की क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर होती है. इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से हमारा उद्देश्य मरीजों को एडवांस्ड ट्रीटमेंट ऑप्शंस, काउंसलिंग और करुणामय देखभाल उपलब्ध कराना है. ताकि उनके पूरे कैंसर जर्नी के दौरान उनकी भलाई सुनिश्चित की जा सके.
डॉ0 अभिनव ने आगे कहा कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शालीमार बाग में हम हर मरीज की यूनिक डायग्नोसिस और बीमारी के स्टेज के अनुसार एडवांस्ड कैंसर ट्रीटमेंट की व्यापक सुविधाएं प्रदान करते हैं. हमारी सेवाओं में प्रिसीजन-बेस्ड कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी और लेटेस्ट मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं जो पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान बनाने में मदद करते हैं. मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड डिस्कशन के जरिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हर मरीज को एक्सपर्ट्स की सामूहिक राय के साथ होलिस्टिक, करुणामय और एविडेंस-बेस्ड कैंसर केयर मिले. इस अवसर पर लोकप्रिय हॉस्पिटल के निदेशक डॉ0 रोहित रविन्द्र ने कहा कि उनके अस्पताल का उद्देश्य शुरू से ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना रहा है. डॉ0 अभिनव नरवरिया की ओपीडी होने से मरीजों की पहुंच न सिर्फ आसान होगी, बल्कि समय से मिले उपचार के चलते कैंसर मरीजों की क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर होगी.





































