July 29, 2026 3:49 am

शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने किया अपने शिक्षकों का सम्मान

Picture of News9india

News9india

Share:

Meerut: डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे. अपने पेशे के प्रति ईमानदार रहकर छात्रों के जीवन को नई दिशा देने वाले शिक्षकों का दिलों में अलग ही सम्मान होता है. शिक्षक दिवस के अवसर पर यूं तो अनेक जगह गुरूओं को आदर किया गया. इसी कड़ी में जीवन को कामयाबी की दिशा देने वाले शिक्षकों का यूपी के मेरठ शहर में भी पूर्व छात्रोें ने सम्मान किया. मेरठ के राजकीय इण्टर कालिज के 1994 पासआउट छात्रों (GIC 94) ने श्री सुखदेव शर्मा जी व श्री राधेश चंद शर्मा जी का उनके आवास पर जाकर सम्मान किया. अपने छात्रों से 31 साल बाद मिलकर शिक्षको को अत्यंत प्रसनता हुई और उन्होंने अपने सभी छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया. इन पलों को तस्वीरों में कैद किया गया. इस अवसर पर डॉ. मनीष शर्मा, सरित बंसल, सचिन गोयल, लोमस त्यागी, नित्यपाल मालिक, गौरव गुप्ता, नीरज व विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे.

2 thoughts on “शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने किया अपने शिक्षकों का सम्मान”

Leave a Comment

और पढ़ें