July 29, 2026 3:49 am

कैसा हाईटेक सिटी है गुरूग्राम? जलभराव और जाम बन जाता है मुसीबत

Picture of News9india

News9india

Share:

Gurugram: हरियाणा दिल्ली एनसीआर के प्रमुख के प्रमुख शहर गुरूग्राम यूं तो हाईटेक सिटी है, लेकिन बारिश होते ही स्थित यहां की खराब हो जाती है और महाजाम लग जाता है यह भी कड़वी सच्चाई हैं. 1 सितंबर को हुई बारिश के बाद भी न सिर्फ जलभराव हुआ, बल्कि महाजाम भी लग गया. जलभराव के कारण कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ा. विशेष रूप से दिल्ली-जयपुर हाइवे, नरसिंहपुर, हुडा सिटी सेंटर, सेक्टर-56, सोहना रोड और उद्योग विहार जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक रेंगता नजर आया. नरसिंहपुर के पास हाइवे पर दो फीट तक पानी जमा होने से स्थिति और गंभीर हो गई. ओल्ड सिटी और न्यू गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव के कारण वाहन खराब होने से ट्रैफिक और बाधित हुआ. स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति ने समस्या को और बढ़ा दिया. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के चीफ इंजीनियर राजेश बंसल ने बताया कि जलभराव को कम करने के लिए पंपों का इस्तेमाल किया गया. वहीं, डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज ने कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए. नगर निगम ने जलभराव की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1817 जारी किया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को बेहतर किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके.

Leave a Comment

और पढ़ें